Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

६ लाख रुपैया बराबर की स्मैक सहित युवक गिरफ्तार

 

६ लाख रुपैया बराबर की स्मैक सहित युवक गिरफ्तार
नेपालगन्ज÷ (बा“के) पवन जायसवाल, २०७३ आषाढ २२ गते ।

1 (5)बा“के जिला के नेपालगन्ज सीमावर्ती रुपईडीहा में एक युवक को ६ लाख रुपैया बराबर की स्मैक सहित स्थानीय एसएसबी के जवानों ने २८ ग्राम स्मैक के साथ स्थानीय पुलिस को सौप दिया है ।
एसएसबी की सातवीं बहिनी रुपईडीहा के सहायक सेनानायक रवि शंकर कुमार ने बताया कि मेरे खास मुखबिर ने सूचना दी कि नानपारा से एक युवक ने बस द्वारा रुपईडीहा स्मैक लेकर आ रहा है ।
इस पर मैने निरीक्षक जीतेन्द, का. आनन्द पाण्डेय, मन्ते व मिथुन की टीम बनाकर प्राइवेट बस स्टैण्ड पर रवाना कर दिया ।
वहां सभी लोग सिविल ड्रेस में थे बस स्टैण्ड के चारों ओर यह लोग छिपकर खडे हो गये थे । नानपारा से जैसे ही प्राइवेट बस स्टैण्ड पर आकर रुकी, जवानों ने मुखबिर द्वारा बताये गये होलिया के अनुसार इस युवक को पकड कर कैम्प ले आये थे । पकडे गये निवासी है साकेत नगर रुपईडीहा सुनील निशाद २५ वर्ष पुत्र राम फेरे निशाद की तलाशी ली गयी थी यह युवक के पास से २८ ग्राम स्मैक, ०७ सौ रुपये व दो सैमसंग कम्पनी का मोबाइल सेट भी बरामद हुआ है ।
पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि कस्बे के ही एक युवक ने नानपारा में यह स्मैक दी थी कहा कि यह स्मैक मेरे घर पर दे देना । तुम्हे इसकी मजदूरी दो हजार रुपये तुरुन्त घर पर मिल जाएगी । यह जानकारी रुपईडीहा के पत्रकार नबी अहमद ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed