Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुस्ताङ में आज से ‘घरपझोङ जलवायु सम्मेलन २०८३’

 

काठमांडू, भाद्र ३० – मुस्ताङ में आज से ‘घरपझोङ जलवायु सम्मेलन २०८३’ शुरु होने जा रहा है । इस सम्मेलन का उद्घाटन कृषि वन तथा पर्यावरण मंत्री गीता चौधरी करेंगी । सम्मेलन में भाग लेने के लिए  ४२१ स्थानीय तहों और ३६ जिलों के समन्वय समिति के जनप्रतिनिधि सोमवार की शाम को ही मुस्ताङ आ पहुँचे हैं ।
घरपझोङ गाँवपालिका प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत भीमकुमार बस्नेत ने जानकारी दी है कि सोमवार की शाम तक सातों प्रदेशों के महानगरों, उपमहानगरों, नगरों और गाँवपालिकाओं के जनप्रतिनिधियों सहित दो हजार से ज्यादा अतिथि मुस्ताङ आ चुके हैं । सम्मेलन के व्यवस्थापन के लिए पालिका अन्तर्गत के पाँचों वडा के गाँव, समाज, आमा समूह, युवा क्लब और अन्य संघ सस्थाओं को तैनात किए जाने की जानकारी गाँवपालिका उपाध्यक्ष जमुना थकाली ने दी है ।
जलवायु परिवर्तन के असर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस सम्मेलन में रोती हुई पृथ्वी को दर्शाने वाला २८ फÞीट ऊँचा गोलाकार गुब्बारा लगाया गया है।
गाँवपालिका के कृषि शाखा अधिकृत रोशन थकाली ने जानकारी दी है कि इस सम्म्ेलन में मुस्ताङ के कृषि उत्पादन का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से पचास से ज्यादा स्टॉल रखे जाएंगे ।
दो दिवसीय इस सम्मेलन का जलवायु परिवर्तन के असर सम्वंधी घोषणापत्र जारी की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com