Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला विकास कोष जनकपुर ने किया नव कार्यसमिति का चयन

 

मिथिला विकास कोष जनकपुर ने किया नव कार्यसमिति का चयन
मिथिला विकास कोष जनकपुर ने साहित्य तथा सांस्कृतिक योगदान के लिए पुरस्कार वितरण के साथ ही नव कार्य समिति का चयन भी किया है ।
नव कार्यसमिति में साधारणसभा द्वारा जीवनाथ चौधरी दुसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चयन किए गएँ है । सदस्य सचिव श्यामसुन्दर शशी तथा अशोक दत्त, नविन मिश्र। नित्यानन्द मंडल, अनिलचन्द्र झा, अनितारानी मंडल सदस्य चयन हुईं हैं ।
कोष ने एक समारोह के बीच नेपाल संगीत तथा नाट्य प्रज्ञा प्रतिष्ठान के कुलपति भक्त श्रेष्ठ सरुभक्त ने साहित्कार रामभरोस कापडि, अयोध्यानाथ चौधरी को डा. धीरेन्द्र साहित्य संस्कृति पुरस्कार तथा मिथिला नाट्यकला परिषद एवम् वरिष्ठ गायक गुरुदेव कामत को सलहेस सांस्कृतिक पुरस्कार प्रदान किया । सम्मानीत सभी को ५१ हजार नगद, प्रशस्तीपत्र एवम् दोसल्ला ओढाकर सम्मानीत एवम् पुरस्कृत किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.