Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मीट खाइये, मगर सावधान ।।

 

मीट खाइये, मगर सावधान ।।

८जुलाई, मालिनी मिश्र , काठमाण्डू ।

राजधानी के कई मांस की दकुानों में मांस के साथ कीडे भी । मतलब यह है कि मांसाहारियों के मांस के साथ अनेक बीमारियां मुफ्त में ही मिलेंगी । गुणस्तर तथा नापतौल विभाग, पशु विभाग, आपूर्ति व्यवस्थापन तथा उपभोक्ता हित संरक्षण विभाग, वाणिज्य मंत्रालय व अनेक पत्रकारों की टोली माँस की दकुानों पर जाँच पडताल के क्रम में पहुंची । जहां उचित रुप से साफ सफाई न होने व नाप तौल में भी काफी गडबडी मिलने के बाद अनेक दुकानों के बन्द करने के आदेश के साथ ही सील बंदी भी की गयी है । जाँच पडताल की टोली नें वधशाला को बन्द करने के निर्देश दिये हैं जिसमें रोज १० से १२ भैंसों को काटा जाता है पर गंदगी की भी भरमार है जिससे स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा असर पड सकता है । सरकार ने सावन के १ गते से वधशालाओं के संचालन को रोक दिया है । इसी क्रम में राजधानी के सतुंगल इलाके में सामान्य मापदण्ड पूरा न करने व व्याप्त गंदगी के कारण वहां कीडे आदि के दिखने के कारण आपूर्ति मंत्री गणेशमान नें तत्काल ही मोज मीट सेंटर नामक दुकान पर कार्यवाही के साथ ही बंद करने का आदेश दिया । यही आलम अंय स्थानों में भी है । जनस्वास्थ्य को मद्दे नजर रखते हुए इस तरह की कार्यवाही करना उचित ही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com