Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ़ में पुल के टूटने से लोगों का जंगल में ही निवास ।।

 

बाढ़ में पुल के टूटने से लोगों का जंगल में ही निवास ।।

८ जुलाई ।

ताप्लेजुंग के धुन्सा नदी में बाढ के कारण कंचनजंघा बेसकैंप जाने वाले पुल के टूट जाने से उस पार गये लोगों को वापस आने का मार्ग ही नही मिल रहा है । इसमें लगभग २२ परिवारों के फंसने की सूचना मिली है । लोगों के खाने व रहने की काफी समस्याएं हो रही हैं । वहां से आने व जाने का एक मात्र रास्ता यही पुल था जिसके टूटने से आवागमन ही बंद हो गया है व इन फसें लोगों को निकालना भी परेशानी का कारण बन गया है । लोगों के उस पार जाने का कारण पशुपालन व कृषि ही है जिससे वे जीविकोपार्जन करते हैं । लकडी के पुल का बनना भी इस अवस्था में कठिन काम ही है, जबतक पानी का स्तर कम न हो जाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.