Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में प्राकृतिक आपदा से त्रसित मानव ।।

 

नेपाल में प्राकृतिक आपदा से त्रसित मानव ।।
८ जुलाई,
पिछले कुछ ही दिनों में ही नेपाल में अचानक ही मृत्यु दर में बढोत्तरी हुई है जिसमें बाढ, बिजली के गिरने व बरसात के कारण मिट्टी व चट्टानों के झरने से जनधन की काफी हानि हुई है । बिजली के गिरने से लगभग ६० से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है व १४० लोग घायल हैं । बाढ व मिट्टी के ढहने से भी लगभग ५० लोगों की मृत्यु की सूचना अब तक प्राप्त हो चुकी है ।
इधर भोटेकोसी नदी में बाढ के कारण सिन्धुपाल चौक का इलाका काफी प्रभावित है ।यद्धपि अभी तक मानव क्षति की सूचना नहीं मिली है सुरक्षा कर्मियों के समय से सहायता देने के कारण व सचेतता के कारण बचाव काम सम्भव हुआ है । अर्निको राजमार्ग के ४ किमी का मार्ग अवरुद्ध है व वहाँ के निवासियों को दूसरे सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com