Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिद्धार्थ स्कुल में आठ कोठे भवन का जिशिअ सिंह ने किया शिलान्यास

 

सिद्धार्थ स्कुल में आठ कोठे भवन का जिशिअ सिंह ने किया शिलान्यास
वीरगंज,असार २७6
सिद्धार्थ माध्यमिक बिद्यालय चिनिमिल वीरगंज प्रागंन मे. आठ कोठे भवन का एक कार्यक्रम के बीच जिला शिक्षा अधिकारी राम बिनय सिंह ने शिलान्यास किया है । बिद्यालय व्यवस्थापन समिती के अध्यक्ष बिजय कुमार सरावगी के सभापतित्व में सम्पन्न शिलान्यास कार्यक्रम में धार्मिक रीतिरिवाज अनुसार सिंह ने पुजा कर विधिवत शिलान्यास किया । जिला शिक्षा कार्यालय पर्सा के ६० लाख के सहयोग में आठ कोठ्े भवन का निर्माण शुरु हुआ है । शिलान्यास कार्यक्रम में बिद्यालय व्यवस्थापन समिती के सदस्य शिव शंकर प्रसाद कुर्मी, सुमित्रा देवी, बिद्यालय निरिक्षक हरी राउत , प्रधानाध्यापक राजेश पाण्डे, नृसिंह उच्च माध्यमिक बिद्यालय पिपरा के बिद्यालय व्यवस्थापन समिती के अध्यक्ष रामनारायण कुर्मी, उद्योगी आनन्द कुमार अग्रवाल,हरी गौतम, सव ईन्जिनियर राजेश कुमार ठाकुर, ,नेपाल शिक्षक महासंघका अध्यक्ष रामचन्द्र पंडित, मिरा प्रधान निरन्जन न्यौपाने,अवध किसोर सिंह, बिद्यालय अभिभावक समिती के अध्यक्ष बिरेन्द्र पटेल लगायत की उपस्थिती थी । बरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति बिरेन्द्र कुमार संघाई उसी बिद्यालय में एक करोड ५० लाख की लागत में १२ कोठे आधुनिक भवन निर्माण कार्य शुरु कर चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com