नगवा हाट बजार के प्रवेश द्वार का उद्घाटन
नगवा हाट बजार के प्रवेश द्वार का उद्घाटन÷नगरको परियोजना सम्पन्न बनाने के लिए कार्यकारी अधिकृत कोईराला द्वारा आग्रह
वीरगन्ज २७ असार
वीरगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नम्बर १९ नगवा में निर्माण हुए नगवा हाट बजार प्रवेश द्वार का एक समारोह के बीच आज उदघाटन किया गया । नगवा हाट बजार और स्थानीय के सहयोग में निर्माण हुए प्रवेश द्धार को उपमहानगरपालिकाका कार्यकारी अधिकृत बिष्णु प्रसाद कोईराला ने विधिवत रुप में पुजापाठ कर उदघाटन किया है । उदघाटन समारोह को सम्बोधन करते हुए कार्यकारी अधिकृत कोईराला ने कहा कि समृद्ध वीरगन्ज बनाने के लिए नगरवासी का सहयोग आवश्यक है । उन्होंने कहा कि विभिन्न तरह के नगर में निर्माण हो रहे परियोजना सम्पन्न होते हुए बीरगंज का काया कल्प हो जाएगा और इसके लिए नगरवासी का सहयोग भी आवशयक है । उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता का असर उपनगरपालिका बीरगंज में बहुत पडा है । अब विकास का समय आया है और सबके सहयोग की आवश्यकता है । वृक्षारोपण के लिउ २लाख रुपए अनुदान की भी घोषणा की । प्रवेश द्वार के निर्माण में ५लाख ३ हजार लागत की बात उन्होंने बताई । नगवा हाट बजार व्यवस्थापन समिति के उपाध्यक्ष हरीशंकर साह सोनार और उनकी पत्नी उषा देवी द्धारा ७ दिन नवरात्री पुजन पश्चात प्रवेश द्धार का उदघाटन किया गया । व्यवस्थापन समिति के सचिव रविन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव के सभापतित्व में सम्पन्न उदघाटन समारोह में समिति के अध्यक्ष अशोक पटेल, कोषाध्यक्ष मुन्ना साह कानु, ईलाका प्रहरी कार्यालय नगवा के प्रहरी नायब निरिक्षक सूर्या प्रसाद पौडेल, रामेश्वर गुप्ता, शिवनाथ रौनियार, स्थानिय मगदीश राउत, डोमाई साह लगायत स्थानिय भद्रभलादमी की उपस्थिती थी । समारोह में समिति नगवा के ३० जेष्ठ नागरिक को दोसाला ओढा कर सम्मान किया गया ।

