Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिना प्रतिस्पर्धा के ही बूढ़ी गण्डकी चीन के हाथ में

 

२० जुलाई, मालिनी मिश्र, काठमाण्डू ।।

प्रधानमंत्री केपी ओली ने बिना किसी प्रतिस्पर्धा के व भैट बिल के राजस्व ठगी में पड़े चाइनीज कंपनी, चाइना गेजुटा वाटर एंड पावर कंपनी को पूर्णजल युक्त बूढी गण्डकी जल विद्युत आयोजना देने की तैयारी मंत्रीपरिषद के मार्फत प्रारम्भ कर दी है । अर्थ मंत्रालय से व अंय मंत्रालयों से भी इस आयोजना को पारित करने के लिए सीजीजीसी के द्वारा डाले गये प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री के निर्देशन में आज कार्यवाही शुरु हो गयी है । यह प्रस्ताव २८ नेपाली गते को पेश किया गया था जिस दिन स्वयं के पी ओली पर माओवादी केन्द्र ने सरकार हटाने का फैसला लिया था । सूत्रों के अनुसार सीजीजीसी ने प्रधानमंत्री पर अपना पूरा प्रभाव डाला है व प्रस्ताव के प्रति विश्वस्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com