Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक एसएमएस और लोगों के जीवन की सुरक्षा

 

मालिनी मिश्र, २५ जुलाई, काठमाण्डू ।

आज के इस तकनीकी युग में कुछ भी असंभव जैसा नही है । अब हम हमेशा साथ रहने वाले अपने मोबाइल में ही बाढ के आने की सूचना प्राप्त कर सकते हैं ।

ncell

एनसेल नें २ दिन पहले जल व मौसम विभाग के साथ पूर्व सूचना प्रदान करने वाले समझदारी पत्र में हस्ताक्षर किया है । अब बाढ व भूस्खलन के जोखिम पूर्ण इलाके में रहने वाले लोग बाढ की सूचना मोबाइल में एक एसएमएस के द्वारा प्राप्त करेंगे । इस सुविधा से जोखिमपूर्ण इलाके में रहने वाले लोगो की जान माल की रक्षा होगी क्योंकि उन्हें समय से पहले ही सूचना मिलने से वहां से भागने व अपनी सुरक्षा स्वयं करने का समय मिल जाएगा ।

यह भी पढें   नेपाल में पर्यटन संकट: बाढ़, अफवाहें और डगमगाती अर्थव्यवस्था

इससे संबंधित समझदारी पत्र में एनसेल के प्रबंधक निर्देशक साइमन पर्किन्स और जल तथा मौसम विज्ञान के विभाग के महानिर्देशक डा. ऋषिराम शर्मा ने हस्ताक्षर किया है, जिसमें अब से एनसेल के द्वारा पश्चिम राप्ती, नारायणी, कन्काई, कोसी, बागमती, कर्णली, बबई, कमला नदी व नदी के नीचले क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को एसएमएस से पूर्व सूचना देने का काम किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com