Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीदेवी की 19 साल की बेटी ठुकरा रही है बड़ी फिल्मों के ऑफर

 
एजेन्सी
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर 19 वर्ष की हो गई हैं। कई फिल्ममेकर्स जाह्नवी को लॉन्च करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही।
 jhanvi_5_1469854754 jhanvi_3_1469854604 jhanvi_1469854325 jhanvi_1_1469854603
कहा जा रहा है कि श्रीदेवी अभी इसके लिए राजी नहीं हैं। गजनी और हॉलिडे जैसी हिंदी फिल्म और दक्षिण भारत में कई सुपरहिट फिल्म बनाने वाले एआर मुरुगदास अपनी तेलुगु फिल्म शुरू करने जा रहे हैं।
इसका बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है और महेश बाबू इसमें लीड रोल में हैं। मुरुगदास की इच्छा थी कि जाह्नवी इस फिल्म में अभिनय करें। उन्होंने बोनी कपूर और श्रीदेवी से कई मुलाकात भी की थीं। मुरुगदास ने कई बार प्रयास किया, लेकिन असफलता हाथ लगी।
बताया जा रहा है कि बोनी कपूर तो फिल्म के लिए राजी हो गए थे मगर श्रीदेवी ने इंकार कर दिया। उनका कहना है कि जाह्नवी अभी फिल्मों में आने के लिए तैयार नहीं है।
श्रीदेवी अपनी बेटी की लॉन्चिंग बड़े स्तर पर करना चाहती हैं, इसलिए वे जाह्नवी को अभी और वक्त देना चाहती हैं, ताकि जब वो बेटी को लॉन्च करें तो लोग देखते रह जाएं।
सूत्रों का कहना है कि जाह्नवी तक जब ऑफर पहुंचाया गया तो उन्होंने भी मना कर दिया। जाह्नवी फिल्मों में आना चाहती हैं, लेकिन अभी नहीं। फिलहाल वे लॉस एंजिलिस स्थित ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं।
source:bhashkar.com

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.