Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीपी कोइराला भारत नेपाल फाउन्डेशन द्वारा काठमान्डू वाराणसी सांगीतिक संध्या का आयोजन

 

काठमान्डौ,३० जुलाई

भारतीय दूतावास ने बीपी कोईराला भारत नेपाल फाउन्डेशन द्वारा आज सुर सुधा और सिद्धार्थ आर्ट गैलरी के संयोजकत्व में एक सांगीतिक कार्यक्रम काठमान्डू वाराणसी सांगीतिक संध्या का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम आर्मी औफिसर्स क्लब में सम्पन्न हुआ ।

DSC_0951

वाराणसी के चार शास्त्रीय संगीतज्ञ आए थे जिन्होंने काठमान्डू के कलाकारों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्मी चीफ राजेन्द्र क्षेत्री थे । नेपाली संगीत बैन्ड सुर सुधा के गायक डा.विष्णु पौडेल, और सरोद वादक श्री मोहन सुन्दर श्रेष्ठ ने अपनी कला का प्रदर्शन किया । भारती कलाकारों में सितार वादक श्री श्रावणी विश्वास, गिटार वादक श्री संजय वर्मा, तबला वादक श्री रजनीश तिवारी और गायक श्री रामशंकर ने अपनी संगीत कला की सुन्दर प्रस्तुति की ।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा से लौटे प्रधानमंत्री बालेन शाह, त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

DSC_0802

कार्यक्रम में ५०० से अधिक श्रोताओं की उपस्थिति थी जिसमें आर्मी औफिसर्स के अधिकारी, नेपाली संगीतज्ञ, विदेशी कूटनीतिज्ञ एवं संचार माध्यम से सम्बद्ध लोग थे । श्रोताओं ने इस सांगीतिक संध्या का मंत्रमुग्ध होकर भरपूर आनन्द उठाया

DSC_0913

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com