नागरिक लगानी कोष के ४ लाख शेयरों की बिक्री
कठमाण्डू, १ अगस्त
नेपाल बैंक लिमिटेड के नागरिक लगानी कोष में आये शेयर के ४ लाख किश्त बिकने वाले हंै । बैंक कोष में रखे ३ लाख, ९९ हजार,४० किश्तों के संस्थापक शेयर की बिक्री करने जा रही है ।
बैंक ने शेयर खरीद के लिए बोल पत्र का आह्वाहन किया है जिससे, प्रति किश्त ३५०० से कम न हो सके । आज से २१ अगस्त तक वित्तीय संस्था व बीमा कंपनी शेयर की खरीद के लिए, सिद्धार्थ कैपिटल लिमिटेड में आवेदन दे सकते हैं । .


