Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के यार्सागुम्बा का व्यापार केन्द्र चीन में

 
मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, २ अगस्त ।।
 नेपाल में उपलब्ध जड़ीबूटी यार्सागुम्बा जिसकी प्रति किलो १५ से ३० लाख रु. तक बिक्री होती है, बिक्री वितरण के लिए हमारे पडोसी देश चीन भेजने की तैयारी पूरे जोर शोर से है ।
 yasargumba-1
अब यार्सा का मौसम खत्म होने जा रहा है जिससे इसके व्यापारियों में इसे बेचने के लिए होड लग जाती है । यार्सा एक ऐसा बहुमूल्य औषधि है जिसे लूटपाट का भी डर है, इसलिए पिछले वर्ष से ही इसे प्रहरी की सुरक्षा में  चीन ले जाना व लाने का कार्य हो रहा है ।
इसकी जानकारी प्रहरी ना. उ. सुमित खड्का ने दी है । पिछले वर्ष हुए लूटपाट के डर से प्रहरी अब स्वयं ही साथ जा रहे हैं अतः व्यापारियों को  किसी भी बात की चिन्ता न लेने को कहा है ।  ६ से ७ दिन की पैदल यात्रा के बाद व्यापारिक नाका चीन पहुंचा जाता है व सीमित समय के लिए ही नाका खुलने से व्यापारियों को उनकी मेहनत व्यर्थन न जाए इसीलिए प्रहरियों के द्वारा उन्हें स्कार्टिंग का आश्वासन मिला है । वहां यार्सा की बिक्री के पश्चात् वहां से लौटते समय ये लोग अपने उपयोग की वस्तुएं भी खरीद कर ले आते हैं ।
 आज यार्सा की बिक्री के लिए चीन जाने के लिए तैयार  ५० से अधिक व्यापारियों को  कल बुद्धवार को स्कार्टिंग के द्वारा ले जाया जाएगा । इसके लिए सभी लोग सदरमुकाम दुनैमा में इकट्ठा होंगे व उन सभी के पास आज भर का समय है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com