Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२२ वां विश्व आदिवासी दिवस नेपाल में ।

 
मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, ३ अगस्त ।।
नेपाल आदिवासी जनजाति महासंघ संघ संघीय परिषद सचिवालय नें  पत्रकार सम्मेलन की आयोजना करके २२ वें विश्व आदिवासी दिवस नेपाल में मनाने के कार्यक्रम के बारे में बताया है ।
image
इसमें “पहचान व अधिकार की संघीयता, आदिवासी जनजाति के अधूरे संविधान के लिए हमारे साझा अभियान” का नारा लगाया गया है । आदिवासी दिवस के मूल आयोजक समिति २०७३ के संयोजक नरेन्द्र कुमार ने कहा है कि आदिवासी जनजाति के स्वामित्व को ग्रहण करने के लिए व इनके साथ हुए सहमति समझौते को कार्थान्वयन की मांग को रखा जाएगा ।
इसी के साथ ही ,धर्मनिरपेक्षता के कार्यानवयन, राज्य के हर एक निकाय में समानुपातिक समावेशी प्रतिनिधित्व तथा आदिवासी जनजाति के अधिकार को सम्पन्न करने के मांग को लेकर ही संविधान में संशोधन के लिए भी जोर दिया गया व सावन २० से २९ नेपाली गते तक विभिन्न चर्चाएं व अन्तर क्रिया कार्यक्रम  आदि करने की भी जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.