Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

शिव पर झाडू चढ़ाने का विशेष महत्व क्या है ?

 
shiv
मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, ५ अगस्त ।।
सावन का महीना शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है । धर्मावलंयिबों द्वारा कुछ विशेष कार्यों का करना आम बात हो गयी है। मन्नतों को पूरा करने के लिए वह क्या क्या करते हैं । कभी बली चढाते हैं तो कभी लाखो का चढ़ावा ।
आपने विभिन्न फल फूल व दूध तथा सबसे महत्वपूर्ण जल व बेलपत्र का अभिषेक तो होते देखा व सुना व किया भी होगा पर क्या आपने शिव भगवान पर झाड़ू चढाने की प्रथा का नाम सुना है ?
तो अब सुनिये, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में मुरादाबाद जिले के एक गाांव में प्राचीन पातालेश्वर शिव जी का मंदिर है जहां, भक्त जनों के द्वारा शिवलिंग पर झाडू चढाने के लिए लम्बी लाइन लगानी पडती है ।
यहां प्रचीन काल से ही मांयता चली आ रही है कि यदि शिव को झाडू चढाये तो चमड़े संबंधी समस्या का निवारण हो जाएगा । लोगों में इसी विश्वास के कारण इस मंदिर में सदैव ही भीड़ रहती है । लोग अन्य सभी पूजा की सामग्री के साथ ही झाडू भी चढाते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com