भारतीय राजदूतावास में भारत का ७० वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ।।
आज भारतीय राजदूतावास परिसर में १५ अगस्त, २०१६ के अवसर पर, एक आयोजित सामाजिक समारोह में भारत का ७० वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है । जिसमें भारतीय राजदूत रंजीत राय नें झण्डारोहण किया व साथ ही भारतीय राष्ट्रपति के द्वारा दिया गया राष्ट्र के नाम संदेश को भी पढ कर सुनाया । जिसमें भारत का सहयोग नेपाल में शान्ति व सहयोग के लिए है, पर बल दिया गया ।
कार्यक्रम में एक फिल्म भी दिखाई गयी जिसमें ७० योजनाओं के बारे में दिखाया गया । भारतीय सेंना के भू.पू सैनिकों की विधवाओं, आश्रित व शारीरिक असक्त सैनिको को ४ करोड रु. व कम्बल का भी वितरण किया गया है । नेपाल के दुर्गम पुस्तकालयों में पुस्तक वितरण, नेपाल के विभिन्न अस्पतालों को एमबुलेन्स व अन्य उपहारों का भी वितरण साथ ही कलाकारों का सम्मान भी किया गया है ।


