Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन की महिला ३८ घण्टे समुद्र में ही फंसी रही, मछुवारों नें बचायी जान

 
१६ अगस्त, काठमाण्डू
शंघाई की रहनेवाली इस महिला का नाम फान है और वो जहाज़ की डेक से बहुत आगे तक झुक गईं थीं। फान जहाज़ के चौथे डेक से गिरी, जो तक़रीबन सात मंज़िला इमारत जितनी ऊंची थी।
रिपोर्टों में बताया गया है कि फान रॉयल कैरेबियन पर पांच दिवसीय समुद्री यात्रा पर शंघाई से दक्षिण कोरिया और जापान के लिए निकली थीं। मामूली रूप से ज़ख़्मी हुईं 33 वर्षीय फान समंदर के कठिन संघर्ष में ज़िंदा बच गईं।
बताया जा रहा है कि समुद्र में गिरने के बाद उनके पास थामने के लिए कुछ भी नहीं था और वे पानी में बहती जा रही थीं, फिर उन्होंने मछली पकड़ने वाले एक जहाज़ को देखा।
फान के माता(पिता कथित तौर पर जहाज़ में उनके साथ मौजूद थे। लेकिन उन्हें कई घंटों तक इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि उनकी बेटी लापता है
कुछ लोगों ने चीन में सोशल मीडिया साइट सीना बेवो में अपनी प्रतिक्रियां दीं और इस घटना पर हैरानी जताई है।
एक व्यक्ति ने हल्के(फुल्के अंदाज़ में लिखा, उन्हें ओलंपिक में हिस्सा लेना चाहिए।
रिपोर्टों में कहा गया है कि फान की शारीरिक शक्ति ने उनकी मदद की होगी, क्योंकि विश्वविद्यालय में उन्होंने खेलों का अध्ययन किया और पांच साल की उम्र से ही तैराकी शुरू कर दी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com