Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खड़ी चम्मच वाली चाय, चाय में चम्मच के खड़े रहने का राज

 

भारत में लोगों को चाय की लत होती है। यहां घर में मेहमान आए तो उसे चाय पीलाना एक रिवाज है। लोगों के लिए चाय उनका प्यार उनकी जिंदगी जैसा है। और कुछ की तो सुबह ही चाय के दर्शन से होती है। भारतीयों का यही प्यार है की चाय देशभर में अलग-अलग और कई बार अनोखे ढंग से मिलती है।18_08_2016-18tea
ऐसी ही एक चाय मिलती है लखनऊ में। वहां यह चाय ‘खड़े चम्मच वाली चाय’ के नाम से मशहूर है। जैसा नाम है वैसे ही यह चाय मिलती है। इस चाय से भरे कप में चम्मच बिना किसी और सहारे के बीच में सीधा खड़ी मिलती है। यह चाय हैदराबाद की ईरानी चाय का ही एक प्रकार है।

वैसे तो इस चाय के राज के बारे में सभी लोग जानना चाहते हैं लेकिन वहां के चायवाले इस बारे में कुछ जवाब नहीं देते। इस चाय को पीने वालों का मानना है कि कप के अंत में डाली गई चीनी के कारण चम्मच सीधा खड़ा रहता है।

अब गर्म चाय में चीनी का न घुलना और चम्मच का सीधा खड़ा रहना लोगों के लिए अभी भी आश्चर्य की बात है।

स्रोत:jagran

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *