सलमान वाली जुड़वा देखी है,अगर हकिकत मे हो जाए तो ,चोट लगे तुझ्को तो दर्द मुझे होता है …

आपने सलमान वाली फिल्म जुड़वा तो देखी ही होगी, अगर नहीं देखी तो देख लीजिए…दरअसल हमने कई फिल्मों में जुड़वा बच्चों को देखा है और फिल्मों में यही दिखाया गया है कि अगर एक को चोट लगे तो दूसरे को भी लगती है।
7 साल की उम्र के लव और कुश की शक्ल भी लगभग एक जैसी है। फिल्मी कहानी अगर असल जिंदगी में हकीकत में बदलने लगे तो हैरानी की बात तो होगी ही। अगर लव बीमार हो जाता है तो कुश को भी बुखार आ जाता है। किसी एक को खांसी हो जाए तो दूसरे को भी छींक आने लगती है। अगर भाई की हड्डी टूट जाती है तो दूसरे भाई की भी हड्डी टूटती है।
अगर एक को पीट दिया तो दूसरे को भी दर्द का एहसास होता है। ये विचित्र मामला कहीं और का नहीं बल्कि हमारे देश का ही है। बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा रामपुर गांव में रुनम झा के दो जुड़वा बच्चे लव और कुश के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। ऐसा होने से न केवल लव और कुश के परिवार वाले हैरान और परेशान हैं बल्कि दरभंगा के डॉक्टर भी इस घटना पर अचंभित हैं।

ऐसा संयोग एक बार हो सकता है लेकिन बार-बार ऐसा ही होने को क्या कह सकते हैं। लव-कुश की मां रुनम झा की मानें तो यह संयोग नहीं बल्कि इस तरह की घटनाएं लव और कुश के साथ बराबर होती हैं। रुनम झा का कहना है कि हड्डी टूटने की ही घटना कई बार इन दोनों के साथ हो चुकी है।

फोटो:जागरण

