Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांस्कृतिक विविधता में एक रंग तमुवान समूह का भी

 
मालिनी मिश्र, १६ अगस्त, काठमाण्डू ।।
नेपाल  सांस्कृतिक विविधता का देश है जिसमें नित्य नये समूहों का कोई न कोई पर्व त्योहार होता ही है । वह चाहे तराई का मधुश्रावनी हो या नेवारों में मनाये जाने वाले अनेक यात्राओं की उमंग वैसे ही  आज सावन महीने का अन्तिम मंगलवार गुरुंग समुदाय के लिए, विशेष उल्लास व हर्ष का है।
image
तमु समुदाय आज अपने मौलिक व सांसकृतिक पर्व टेहोंटे को बड़े ही खुशी के साथ मना रहे हैं । यह वर्ग अपने राज्य की सुरक्षा के लिए सावन  व चैत माह के २ मंगलवारों को यह पर्व मनाते हैं । इस जातियों की मान्यता है कि इन्हीं दिनों  अपने समाज से शत्रुओं से मुक्ति पाने के इतिहास के साथ ही  वह अपने देश की रक्षा करते हैं इसी उपलक्ष्य में ये पर्व भी मनाया जाता है ।
मुख्य रुप से पोखरा में इस पर्व का विशेष महत्व है । विविध कार्यक्रम करके तमुवान जाति  लोगों का  धयान आकर्षित करना चाहते हैं । जिसमें उनके मौलिक सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे, बाजागाजा, झांकी, पोशाकों की विविधता आदि का प्रदर्शन है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.