Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भगवान श्री बलराम जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

 

2 (6)
वीरगंज २ गते भाद्र । अन्र्तराष्ट्रीय कृष्णाभावनामृत संघ (ईस्कोन) प्रचार प्रसार समिति पर्सा ने वीरगंज के गीता मन्दिर मे आज भगवान श्री कृष्ण के भइया श्री वलराम भगवान का जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजना किया ।
इस महोत्सव कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी अन्र्तराष्ट्रीय कृष्णाभावनामृत संघ (ईस्कोन) प्रचार प्रसार समिति काठमाण्डौ के श्रद्धेय श्री बक्रेश्वर गौर दास ब्रम्ह्चारी ने भगवान श्री बलराम का बिशेष अभिषेक पुजा करने के साथ ही कथा वाचन एव भजन कीर्तन समेत कर भब्यता के साथ श्री वलराम जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम गीता मन्दिर में सम्पन्न होने की बात अन्र्तराष्ट्रीय कृणाभावनामृत संघ (ईस्कोन)प्रचार प्रसार समिति पर्सा के संयोजक मुक्तिपाद गौराङ्ग ने बताया ।
उक्त कार्यक्रम में गीता मन्दिर के प्रमुख पुजारी प्रयाग तिवारी, इजराईल के ब्रम्हचारी भक्त निर, रसिया के ब्रम्हाचारी भक्त दानिला, काठमाण्डौ के ब्रम्हचारी भक्त हरिनाम अमृत दास, ब्रम्हचारी भक्त गजेन्द्र दास, पर्सा जिला के भक्त सुरेन्द्र साह, मेरहठ सहनी, कन्हैया गुप्ता, अनिल आनन्द, बलराम दहाल, सुरेश रेग्मी, चित्र बहादुर कटुवाल, ब्रिजभुषण सर्राफ, निर्मल नेपाल, संजय कुमार, नृत्य नेपाल, लक्ष्मण नेपाल, विश्वनाथ शर्मा आदि सैकडों की संख्या में उपस्थित भक्तजनों के बीच में भगवान श्री वलराम जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम भब्यता के साथ मनाए जाने की बात मन्दिर के भक्त गोपाल महतो ने बताई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.