याद रहेंगें इन्द्रकान्त मिश्र,
काठमांडू,१९ अगस्त,
९७ वर्षीय इन्द्रकान्त मिश्र, जिन्होंनें नेपाली पत्रकारिता के क्षेत्र में एक युग निर्माता की भूमिका निभाई, ३१ गते सोमवार उनका देहान्त हो गया है । आप नेपाली पत्रकारिता के क्षेत्र में भीष्म पितामह माने जाते हैं ।
पिछले कुछ महीनों से ही शारीरिक स्थिति से अस्वस्थता के कारण चलनें में अस्वस्थ मिश्र, सोमवार सुबह से ही सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे और अन्त में सीतापाइला जहां उनका निवास स्थान भी है , वहीं नजदीकी सुभेच्छा अस्पताल में ही आपका निधन हो गया । करीब ७० वर्षों से ही काठमाण्डू में ही रहते हुए मिश्र नें आजीवन लोकतंत्र के लिए सक्रियता दिखायी । समाज सेवा व जनहित के कामों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया । राजनीति को अत्यंत ही नजदीक से समझने व देखने के कारण मिश्र नें पत्रकारिता शुरु की । अपने जीवन में २ बार जेल भी गये व पत्रकारिता पर प्रतिबंध को भी बर्दाशत किया पर अपनी सेवा भाव के कारण आप अभी भी लोगों के मन में सादर निवास करेंगे व हमेशा याद रहेंगे । समपूर्ण हिमालिनी परिवार आपकी दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना कर रहा है । हिमालिनी परिवार की तरफ से श्रद्धांजलि ।।

