Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुरक्षा के लिए जीवित मानवों का प्रयोग

 
मालिनी मिश्र, काठमांडू, १९ अगस्त ।।
 इस्लामिक स्टेट के लड़ाके आम नागरिकों को सुरक्षा कवच के तौर पर इस्तेमाल करते हुए देखे गए हैं। एसडीएफ़ के लड़ाकूओं ने अमरीकी नेतृत्व वाले हवाई हमलों और विशेष सेना बलों के सहयोग से मनबिज पर पूरा नियंत्रण कर लिया है। ये संघर्ष करीब ज्ञण् हफ़्ते तक चला था।
अमरीकी समर्थित कुर्द और अरब लड़ाकों के गठबंधन वाहनों पर हमला करने से बच रहे हैं क्योंकि अपनी सुरक्षा के लिए आईएस ने इन वाहनों में आम नागरिकों को बिठाया हुआ है।
surkshAALINI@H
बगदाद में स्थित अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल क्रिस का कहना था कि जैसे ही इस्लामिक स्टेट को ये अंदाज़ा हुआ कि उनके हाथ से हालात निकल रहे है , करीब ज्ञण्ण् से द्दण्ण् चरमपंथियों ने अपने परिवारों, समर्थकों को इकट्ठा किया और आम नागरिकों को बंधक बना लिया। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में आम नागरिकों को रिहा किया गया वहीं कुछ अन्य बच निकले।
उनका कहना था कि इसके बाद चरमपंथियों ने हर वाहन में आम नागरिकों को बैठा दिया और उनका काफ़िला उत्तर की ओर जा रहा था।
कर्नल क्रिस गर्वर का कहना था, ये लोग हमारे लिए लड़ाकू नहीं थे। हमने उन पर गोलियां नहीं चलाई। हम सिर्फ उनको देखते रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed