Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

प्रेरणा के लिए पुस्तक : बृहत पुस्तक प्रदर्शनी में भारी भीड़

 

विजेता चौधरी, काठमाण्डू, ४ भाद्र

प्रेरणा के लिए पुस्तक नारा के साथ काठमाण्डू स्थित भृकुटीमण्डप में पाँचवां बृहत पुस्तक प्रदर्शनी जारी है । आज शनिवार छुटटी के दिन हजारों ने मेला का अवलोकन किया ।

नेपाल में बढ़ती पठन संस्कृति तथा इस के विकास व प्रवद्र्धन के लिए इस प्रकार के पुस्तक मेला व प्रदर्शनी निरन्तर होती आ रही है । उक्त प्रदर्शनियों ने पाठक व प्रकाशकों के लिए चुनौती की अवस्था भी निर्माण कर दिया है ।

book.png-1

यद्यपि पुस्तक प्रकाशन की लहर अभी जिस प्रकार बढ़ रही है उसी प्रकार पुस्तक मेले के आयोजन की निरन्तरता भी कायम है ।

मेलेमें मिले एम. ए. अंग्रेजी प्रथम वर्ष के छात्र राजेश खत्री से बातचीत के दरमयान उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन से एक तरफ जहाँ पठन संस्कार को बढावा मिलता है, वहीं दूसरी तरफ व्यापारीकरण के हिसाब से भी अच्छा है ।

पुस्तक प्रेमी कर्मचारी शिव भट्ट ने बताया ऐसे प्रदर्शनी से विद्यार्थियों व पाठकों के लिए लाभप्रद है । एक ही स्थान में अपने पसन्द के पुस्तक चुन के ले सकते हैं । उनका आरोप है निजी प्रकाशन संस्था छूट में कंजुसी करती है । उनका मानना है, नयी पुस्तक तो दुकान में भी २० से २५ प्रतिशत की छूट में मिलती है तो फिर इन प्रदर्शनी का आर्कषण क्या है ? प्रकाशन संस्थाओं से भट्ट का आग्रह है, पुस्तक को उपयुक्त छूट दी जाए, ताकि नेपाली पाठक खरीद के पढ़ने में दिलचस्पी दिखा सके ।

प्रदर्शनी आयोजक संस्था से प्राप्त जानकारी के मुताविक १ सौ से अधिक छोटे बड़े प्रकाशक तथा प्रकाशन संस्थाओं का विविध विद्या की पुस्तकें प्रदर्शनी का मुख्य आर्कषण रही है । साथ ही २० से ५० तथा उस से भी अधिक छूट में पुस्तकें उपलब्ध हैं ।

मेला में नेपाली अंग्रेजी, पाश्चात्य, अनुवाद तथा बाल साहित्य के साथ ही साहित्य इतर विद्या की भी पुस्तकें प्रदर्शनी में है ।

प्रदर्शनी में बालबालिका के लिए भी उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध है । आज बालबालिका, किशोर के साथ ही विभिन्न उम्र के पाठक व पुस्तक प्रेमियों से मेले का माहौल उत्साही प्रतीत हो रहा था ।

मेले में घण्टो पुस्तक पढ़ते पाठक, अपने किसी पुस्तक के लिए स्टालों में चिकचिक करती व छानमारती पाठकों के साथ अधिक छूट के लिए जिरह करती पाठकों से मेले का माहौल रोमाञ्चक बना हुआ था ।

प्रदर्शनी भाद्र ११ गते तक जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *