Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज मे अधिक यात्रीवाली बसो पर जरीवाना, व्यवसायीयोँ ने यातायात ठप्प करने की दी चेतावनी

 

धनजिव मिश्रा, वीरगंज, ५ भाद्र | नेपालके विभिन्न शहरो मे सवारी दुर्घटना के कारण दर्जनो निर्दोश जनता की जान जाने के बाद सरकार द्धारा हल ही में ली गई निर्णय के कारण पर्सा के बस व्यवसायी भी परेशानी में हैं । 

bus

नेपाल सरकार ने पुरे देश मे ही क्षमता से अधिक यात्री और रोड परमिट नही लिए हुये गाडी पर रोक लगाने का निर्देशन का असर पर्सा के बस व्यवसायी एवम यात्रु पर भी पड़ा है

अभीतक कच्ची सडक मे चलने वाली बस को रोड परमिट आवश्यक नही था | लेकिन सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्र मे सञ्चालित बसो को भी रोड परमिट लेने की अवस्था आ पडी है जिसके कारण बस व्यवसायी को समस्या हो रहा है । उसी तरह, ग्रामीण क्षेत्रमे  चलने वाली बस पर्सा जिल्ला के विभिन्न गाँव गाँव से सदरमुकाम वीरगंज आती है । उन सारी बसो मे क्षमता से अधिक यात्री रहने पर पुलिस द्वारा जरिवाना लगाना सुरु कर देने से हम लोग मार मे पडे है एैसे बताते हैं पर्सा के बस व्यवसायी । व्यवसायी तेजनारायण कुर्मी के अनुसार बस मे सिट से अधिक यात्री नही रखने पर गाँव के यात्रियो द्वारा गालीगलौज किया जाता है । पर्सा जिल्ला के विभिन्न गाविस करके अभी दैनिक दो दर्जन बस सदरमुकाम वीरगंज आती है । एक बसमे ३० से अधिक सिट नही रहती है पर कुर्मी के अनुसार  यात्री ६० से ७० के सङ्ख्या से हो जाती है । पुलिस की कारवाई से बच् ने के लिए सिट से ज्यादा यात्री नही रखने पर गाँव के यात्रियो  द्वारा उल्टे गालीगलौज किया जाता है व्यवसायी कुर्मी का ऐसा आरोप था  ।

यह भी पढें   नेपाल-भारत सीमा पर बढ़ी नाराज़गी, सरकार मौन, सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने भी उठाए सवाल

Women police personnel conducting security check of a bus at Phurkekhola border in Dhading on Sunday. Trafficking of women and children has gone up after the earthquake of April 25. Photo: THT

पोखरिया के प्रहरी निरीक्षक चक्रबहादुर शाह ने बताया की वीरगंज से ग्रामीण क्षेत्रमे जाने वाली प्रतेक गाडी की निगरानी रखी गई थी और क्षमता से अधिक यात्री वाली अधिकांश बसो को इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया ने २ हजार रुपैयाँ तक जरिवाना किया है । प्रनि शाह के अनुसार उपरी निर्देशन के अनुसार कारबाई प्रक्रिया अगाड़ी बढाइ गई है ।

प्रनि शाह के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रमे चलने वाली अधिकांश बसो के पास रोड परमिट नही होने के कारण एवम क्षमता से अधिक यात्रियो को ओसार पोसार करने के कारण कारबाई प्रक्रिया अगाडी बढाइ गई है एवम ज्यादा जरिवाना लेना पड़ा है । क्षमता से अधिक यात्रियो को बस से उतार कर कुछ लोगो को ट्याक्टर एवम अन्य सवारी साधन के मार्फत गन्तव्य के तर्फ भेजी गई है तो कुछ यात्री पोखरिया मे ही अलपत्र पडे है । यातायात नियमावली के अनुसार कालोपत्रे सडक मे ही भाडा दर तोककर रोड परमिट देने का नियम है । पर जिल्ला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय, पर्सा के अनुसार पर्सा जिल्ला मे सदरमुकाम वीरगंज के बाहेक सारे ग्रामीण सडक कच्ची होने के कारण रोड परमिट नही दिया जासकता है ।

यह भी पढें   १०० रुपये की सरहद और लहूलुहान स्वाभिमान: क्या सिंहदरबार ने मधेश की गरिमा की यही कीमत लगाई है?

इस विषय मे प्रमुख जिल्ला अधिकारी केशवराज घिमिरे से सम्पर्क  करने पर उनहोने बताया कि व्यवसायी एवम यात्रियो को सुबिधा एवम समस्या को देखते हुवे रोड परमिट की व्यवस्था की जाएगी ।

उधर नारायणी यातायात बस व्यवसायी सङ्घ से आबद्ध बस व्यवसायीयो ने प्रहरी के ज्यादती विरुद्ध यातायात ठप्प करने की चेतावनी दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *