प्रधानमंत्री प्रचण्ड देश में नये सिस्टम को लागू करेंगे
काठमाण्डू, २३ अगस्त ।।
नेपाल की जनता को उस दिन का इन्तजार है जब नेताओं के द्वारा कही गयी बातों का थोडा अंश भी सच हो जाए ।
प्रधानमंत्री प्रचण्ड नें एक सामाजिक भेट वार्ता के कार्यक्रम में कहा है कि वह स्वयं को, दूसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर चुनौतियों से कडा मुकाबला करने के लिए तैयार बताया है ।
उनका कहना है कि सभी समस्याओं व चुनौतियों का सामना करने के संकल्प के साथ ही उन्होंनें प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया है । संविधान में संशोधन और उसका कार्यान्वयन, भूकम्प के कारण हुई क्षतियों का पुनर्निर्माण तथा सबसे महत्वपूर्ण काम देश में सिस्टम बिठाने व कार्यान्वयन का काम भी होगा ।।


