Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीज का असर सोने की बिक्री पर नहीं  पड़ सका है

 
  मालिनी मिश्रा, २३ अगस्त ।।
 काफी समय से सोने का बाजार मन्द था जो हरितालिका तीज के नजदीक आने से भी  काफी सुधार में  नहीं है । पर यह सुधार सोने के खरीद से ज्यादा पुराने सोने के साथ नये सोने के बदलाव में ज्यादा है ।image
स्वर्ण व्यापार  महासंघ के अध्यक्ष, मणि रत्न शाक्य के अनुसार, पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सोने का व्यापार मन्द है । इस वर्ष के सीजन में पिछले वर्ष की अपेक्षा आधे से भी कम सोने की  बिक्री हुई है । व्यापारियों में इस कारण से निराशा है । जहां पिछले वर्ष ४० से ४५ केजी सोना बिका था वहीं इसी वर्ष, मात्र १८ केजी ही, बिका है । अभी बाजार में सोने का भाव अधिक होने के कारण लोगों में पुराने सोने के स्थान पर नये सोने को बदलने की होड़ है ।
सोने के बाजार में इस तरह की मन्दी का एक कारण , अन्तरराष्ट्रीय रुप में सोने का महंगा होना भी है । बीते हुए वर्षों में अभी से ज्यादा अच्छा व्यापार था । यहां तक की भूकम्प के वर्ष भी इस सीजन में  प्रतिदिन ३० के जी तक सोने की बिक्री हुई है । पर इस वर्ष मात्र १८ के जी तक का ही व्यापार हो सका है । वर्तमान में सोने का भाव ५१ ह्जार प्रति तोला है ।
व्यापारियों के अनुसार, जहां खरीददारों की भीड होने का समय था वहीं अभी कारीगरों को वेतन देनें में भी समस्या है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com