Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी के नेताओं पर अपहरण व बन्धक बनाने का केस दर्ज

 
मालिनी मिश्र, काठमांडू, २४ अगस्त ।
पूर्व शान्ति एवं पुनर्निर्माण मंत्री विश्वनाथ शाह माओवादी केन्द्रका नेता रामकुमार यादव, श्रवण यादव, शिवकुमार कापर एवं  माओवादी केन्द्र के १० नेताओं के विरुद्ध, देवनंदन मण्डल नें जो कि पेशे से इन्जीनियर हैं,  अपहरण व बन्धक बनाने का केस दर्ज किया  है ।
kidnapped.png-1
सूत्रों के अनुसार केस दर्ज होने के बाद सभी फरार हैं और नेताओं नें  पीडित देव मण्डल व डिभिजन कार्यालयका प्रमुख रामनरेश मण्डल के बीच मेल पत्र करने के लिए दबाव बनाया है । इन्जीनियर का आरोप है कि पूर्वमंत्री शाह नें  अपने घर पर ही बुलाकर, हथियार का प्रयोग व बन्धक बनाकर  ५ लाख रु की मांग  व कागजी कार्यवाही करने का आरोप लगाया है । यह भी धमकी दी है कि यदि कहीं किसी को इसबारे में कुछ भी कहा तो जान से हाथ धो बैठेगा ।
माओवादी नेता  श्रावण यादव के यह कहने पर कि, पत्रकार उमा सिंह की हत्या करके तो मुझे कुछ नहीं हुआ तो तुम्हारी हत्या के बाद क्या होगा, पीडितों नें डर कर अंगूठा लगा दिया था । पीडित इन्जीनियरों को अच्छा खासा धमकाया व डराया गया है । पीडित का कहना है कि माओवादियों के ११ लोगों में से सिर्फ ४ को ही पहचान पाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed