जनकपुर मेडिकल कालेज के व्यवस्थापन व विद्यार्थियों के मध्य हुआ सहमति का समझौता
काठमांडू, २३ अगस्त ।
जनकपुर के जानकी मेडिकल कालेज के व्यवस्थापन से परेशान होकर आन्दोलन में बैठे विद्यार्थियों व कालेज के मध्य सहमति का समझौता हो गया है । होस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित विद्युत सेवा, इन्टर्नशिप के विद्यार्थियों के लिए, उचित वेतन की व्यवस्था, चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए विषय से संबंधित भ्रमण की व्यवस्था आदि के साथ ही ६ अन्य सहमतियों पर समझौता हुआ है ।
विद्यार्थियों का कहना है कि व्यवस्थापन की लापरवाही के कारण ही अध्ययनरत विद्यार्थियों ने आन्दोलन किया था । माना जा रहा है कि व्यवस्थापन के उचित तरीके से कार्य करने पर भी कार्यकारी प्रमुख, रतीशचन्द्र लाल कर्ण के आने के समय से ही प्रायः विवाद हो ही रहे हैं । पर सहमति के समय विद्यार्थियों के पक्ष में ही सभी की उपस्थिती में वार्ता हुई है


