निजामती कर्मचारियों के संगठन आधिकारिक ट्रेड यूनियन के लिए काम करने का रास्ता खुला
काठमांडू, २२ अगस्त ।।
सर्वोच्च अदालत नें आधिकारिक ट्रेड यूनियन के विषय में नेपाल राष्ट्रीय कर्मचारी संगठन द्वारा दायर की गयी रिट पर सुनवाई करते हुए, यह फैसला सुनाया कि अन्तरिम आदेश नहीं देना पडेगा, जिससे अब यूनियन के कार्य समीति के लिए काम करने का रास्ता खुल गया है ।
जेठ १९ गते हुए, ट्रेड यूनियन के निर्वाचन में, नेपाल निजामती कर्मचारी संगठन नें अध्यक्ष, उपध्यक्ष, कोषध्यक्ष सहित ८, निजामती कर्मचारी यूनियन नें महासचिव सहित ७, नेपाल राष्ट्रीय कर्मचारी संगठन नें सचिव सहित ३ सदस्यों की प्राप्ति की है ।


