Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगन्ज विश्वकर्मा सिमेन्ट उद्योग मे लोडर से पिचकर एक मजदुर की हत्या

 

धनजिव मिश्रा,वीरगन्ज , भाद्र ६ | वीरगन्ज –२४ लिपनीविर्ता स्थित विश्वकर्मा सिमेन्ट प्रालि उद्योग मे आइतवार सुबह साढे ४ बजे लोडर से पिचकर एक मजदुर की मृत्यु हो गई है । मजदुर के मृत्यु की घटना को लेकर मजदुर पक्ष और व्यवस्थापन पक्ष के वीच  कल्ह दिन भर उद्योग मे विवाद एवम तनाव उत्पन्न होता रहा । वीरगंज–२५ जगरनाथपुर निवाशीे मजदुर शिवशंकर साह गोंड को काम करते समय मे पर्सा ,वैरिया विर्ता–ध्यानसिंह पिपरा निवाशीे रबिन्द्र तुरहा के लोडर से  साह की मृत्यु हुई है यह उद्योग का मजदुरपक्ष का है ।

majdur
कम्पनी का लोडर चालक ने मजदुर शिवशंकर साह गोंड का जान लिया है एैसा मजदुरो का आरोप है । मजदुरो के अनुसार यह दुर्घटना नही, हत्यो है । घटना की प्रकृति देखने पर हत्या जैसी दिख रही है एैसे मजदुरो का कहना है । ईधर, कम्पनी ने इसको हत्या नही बल्की दुर्घटना बता रही है । घटना के बाद कम्पनी के प्रबन्धक ईश्वरी उपाध्याय ने वडा प्रहरी कार्यालय श्रीपुर पर्सा का भ्यान बोलाकर लाश गायब करने की कोशीस की है एैसे मृतक का लडका राजकिशोर साह गोंड का आरोप है । उन्होने बताया कि एक साता पहले आपना पिता का उसी चालक के साथ झगडा भी हुआ था । उसी समय कम्पनी बाउण्डरी के अन्दर चालक रविन्द्र तुरहा ने बाहर के ५ गुन्डा को बोलाकर पिताको कुटपिट करने का आरोप लडका राजकिशोर का था । घटना के बाद ही प्रहरी भ्यान मे लाश लेकर बाहर निकल रही थी तभी कुछ मजदुरो ने लाश  ले जानेसे रोकने के लिए प्रतिकार भी किया था । प्रहरी निरीक्षक ऋषिराम ढुंगाना की टोली ने आफन्तजन और मजदुर के साथ हातापाही करके लाश लेजाने का प्रयास किया था एैसे वहा के मजदुर नेता रामजनम यादव ने बताया  है ।

प्रहरी मालिक के प्रभाव मे पडकर पीडित को थप पीडा देने की कोशीस कर रही है एैसा उनका आरोप है। मजदुरो की भीड बढने पर बिना सहरजमीन मुचुल्का के ही प्रहरी के गाडी मे लोड किया हुआ लाश को प्रहरी कम्पनी परिसर मे ही रखने को बाध्य हो गया । गाडीमे लागी हुई खुन को भी बाद में प्रहरीने  धोकर कर्तुत का प्रमाण मिटाना चाहा था एैसा आरोप मजदूरो का है । लोडर से पिचने वाला चालक फिलहाल फरार है । मृतक का अफन्तजन अभी कम्पनी घेरने के लिए पहुंच चुका है। सबसे पहले चालक को कानुन के दायरा मे लाना पडेगा, उसके बाद बाँकी बिषयो पर चर्चा करने का  मजदुरो की मांग है। प्रहरी निरिक्षक ढुंगाना ने फरार चालक को नियन्त्रण मे लेने का प्रयासजारी है और पीडित के लिए आवश्यक राहत के बारेमे व्यवस्थपन पक्ष और पीडित पक्ष बीच संवाद चलाने की जानकारी दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *