Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या “एम. एस. धोनी– द अनटोल्ड स्टोरी” में सुशान्त अपना जादू दिखा पायेंगें ?

image
मालिनी मिश्र, काठमांडू, २४ अगस्त ।
३० सितम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म  एम एस धोनी  द अनटोल्ड स्टोरी दर्शकों पर कितना असर कर पायेगी, यह एक महीने बाद पता चलेगा पर इस फिल्म से अभिनेता सुशान्त सिंह को काफी उम्मीदें हैं। सुशान्त ने कहाहै कि ुमुझे रिस्क लेना बहुत अच्छा लगता है, इंजीनियरिंग छोड़ कर टीवी में आया, टीवी में भी मजा नहीं आया वो छोड़कर फिल्मों में आया, मैं हमेशा से रिस्क लेता रहा हूुं।
 30 सितंबर को पर्दे पर दस्तक देने वाली इस फिल्म के ट्रेलर ने अभी से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है।  ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे कामयाब कप्तान एम एस धोनी पर बनीं बायोपिक है।
 क्रिकेटर मोहम्मद अजहरउद्दीन की बायोपिक फिल्म ुअजहरु  कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से सुशांत के लिए ये बायोपिक काफी मायने रखती है।  जब ये फिल्म सितंबर के महीने में दर्शकों की कसौटी पर कसने के लिए रिलीज होगी उस समय ये देखना दिलचस्प होगा कि अपनी लाइफ में रिस्क लेने वाले सुशांत का ये रिस्क बॉक्स ऑफिस पर कितना असर दिखा  पाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *