Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कहानी उस महिला की जिसने बीमा की रकम प्राप्त करने के लिए हाथ पैर कटवाये

 
 मालिनी मिश्र, काठमांडू, २५ अगस्त ।
 मजबूरी इन्सान से क्या क्या करवाती है । यह घटना वियतनाम की है, जहां एक महिला नें रकम की प्राप्ती के लिए अपने हाथ पैर को कटवा दिया ।  ३० साल की ली थीएन नें दावा किया था कि वो ट्रेन से टकरा गयी थी  ।
mahila
।लेकिन अब उन्होंने कथित रूप से स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने अंग खुद कटवाए थे।
दरअसल ली थी एन बीमा कंपनी से डेढ़ लाख डॉलर से ज़्यादा की रकम वसूल करना चाहती थी जांच से बाद में पता चला कि एंबुलेंस बुलाने वाले व्यक्ति ने ही उसके अंगों को काटा था।
मामला पकड़ में तब आया जब इस घटना के तीन महीने बाद ही महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी वो तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो भली(चंगी नज़र आ रही थीं।
कई लोगों ने इस दुस्साहस के लिए महिला की आलोचना की है जबकि कुछ लोगों ने इस बात पर सवाल उठाएं हैं कि वो ऐसा करने के लिए मजबूर रही होंगी।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस ने महिला और उसका अंग काटने वाले व्यक्ति के ख़िलाफ आपराधिक जांच बंद कर दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed