Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक और हादसा, एक महीने में यह तीसरा बडा हादसा

 

काठमांडू

nepal-accident_1472188518

त्रिशूली नदी में शुक्रवार सुबह बस गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 जख्मी हो गए हैं। घटना चितवन जिले की है। हादसा उस वक्त हुआ, जब बस नारायणगढ़-मुगलिन रोड से गुजर रही थी। बस सड़क से 330 फीट नीचे नदी में गिरी। इस महीने में यह तीसरा बड़ा एक्सीडेंट है। रेस्क्यू का काम जारी…

– हादसे वाली जगह राजधानी काठमांडू से करीब 120 किमी की दूरी पर है।
– पुलिस के मुताबिक, बस गिरने के बाद गांव वाले पहले घटना वाली जगह पहुंचे। उन्होंने ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
– बताया जाता है कि इन पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर एक्सीडेंट बस के मेंटेनेंस न होने और खराब सड़कों की वजह से होते हैं।

यह भी पढें   भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर और रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन बीच मुलाकात

15 अगस्त को दो हादसों में हुई थी 36 की मौत

– 15 अगस्त को भी कावरेपालन चौक में एक बस 985 फीट नीचे खाई में गिर गई थी। इसमें 33 लोगों की मौत हो गई थी और 38 जख्मी हो गए थे।
– इस हादसे के बाद आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। घायलों को एयरलिफ्ट कर काठमांडू पहुंचाया गया था।
– वहीं, 15 अगस्त को ही पश्चिमी नेपाल में एक और बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 3 की मौत हो गई थी और 30 जख्मी हुए थे।

यह भी पढें   तिब्बती क्षेत्र में फिर झील टूटने की सूचना, नेपाल पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com