संघीयता को समाप्त करने का एमाले का षडयन्त्र ः मधेसी मोर्चा
वीरगन्ज,१३ भदौं । (वी.सं)

मोर्चा के बैठक ने मधेस आन्दोलन द्वारा उठाए मुद्दे को समाप्त करने के लिए एमाले आदि दल राजधानी के नाम में षडयन्त्र करने का निष्कर्ष निकाला है । संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी र्मोचा पर्सा का सोमबार वीरगन्ज में हुए बैठक में संघीयता का सीमानिर्धारण न होने की अवस्था में जन आन्दोलन की भावना के विपरीत और शहीदों की शहादत को भूलकर संघीयता को ही खत्म करने की साजिश का निष्कर्ष निकाला है ।
अधिकार के लिए सड़क संर्घष में रही मधेसी जनता की हत्याकर के संविधान जारी करने वाली एमाले सत्त ा से बाहर होने के बाद मधेश के मुद्दों को कमजोर करने और उनको अधिकार से वंचित कर के फिर से एकल सत्ता कायम करने की कोशिश कर रही है मोर्चा की यह धारणा है ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल पर्सा के अध्यक्ष प्रदीप यादव की अध्यक्षता में हुए बैठक में यह धारणा रखी गई कि २ नं. प्रदेश का ढलकेवर में राजधानी रखने का आधिकारिक निर्णय करने वाली एमाले जनता का विश्वास खोकर एक बार फिर से द्वन्द का बीजारोपण कर रही है और जनता को बरगलाने की कोशिश भी कर रही है ।
बैठक ने सोमबार जारी पे्रस विज्ञप्ती में राष्ट्रीय हित और भाइचारा बनाकर मधेसी जनजाति, आदिवासी, मुस्लिम, महिला, दलित, पिछडावर्ग लगायत सभी के अधिकार को संविधान में सुरक्षित करते हुए न्याय के सिद्धान्त में आधारित अधिकार सम्पन्न प्रान्त र्निधारण करने की माँग की है ।
संविधान संशोधन से मधेसी जनजाति आदि सभी के अधिकार और समानता की धरातल में आधारित प्रान्त र्निधारण होने की सम्भावना के समय जनता को अधिकार सम्पन्न नहीं देखना चाहती है एमाले इसलिए जनविरोधी संविधान में हस्ताक्षर करने वाली पार्टी से सचेत रहने का आग्रह किया है ।
बैठक में प्रान्त का सीमा र्निधारण होने के बाद बारा, पर्सा रौतहट जिला के जनसमुदाय की सुविधा के लिए उच्च अदालत वीरगन्ज में ही रखने की जोरदार मांग की है यह जानकारी फोरम नेपाल पर्सा के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने दी ।
प्रान्त र्निधारण, स्रोत साधन और शक्ति का बँटवारा न होने की अवस्था में उच्च न्यायालय नहीं चलाने की माँग भी की गई ।
बैठक में सहभागी नेपाल सद्भावना पार्टी के महासचिव शिव प्रसाद पटेल ने कहा कि संविधान सभा से २०७२में पारित हुए संविधान जनता को अधिकार सम्पन्न बनाने में असक्षम है उन्होंने भी जनता को एमाले जैसी पार्टी से सचेत रहने पर जोर दिया ।
बैठक में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के केन्द्रीय सदस्य विरेन्द्र यादव , प्रदेश सचिव सलाउदिन अहम्मद, तमलोपा के जिला सचिव चन्दज मिश्रा, सदभावना पार्टी के जिला सचिव राजेश साह, नगर अध्यक्ष ओमप्रकास सर्राफ, मधेसी जन अधिकार फोरम के जिला अध्यक्ष मुस्तकिम अंसारी, तराई मधेस सदभावना पार्टी के नेता राजेश यादव , फोरम नेपाल के दीपक यादव आदि मोर्चा में आवद्ध पार्टी के नेता कार्यकर्ता की उपस्थिति थी ।

