Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीसरे मधेस आन्दोलन के शहिद प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए वीरगंज में सप्ताहव्यापी कार्यक्रम

 

वीरगंज भाद्र १५ | संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा पर्सा ने आज वीरगंज में एक बैठक़ कर के शहिद सप्ताह मनाने का घोषणा किया है ।

morcha birjung baithak

संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के पर्सा जिला के अध्यक्ष प्रदीप यादव की अध्यक्षता में आज बुधबार हुई बैठक में तीसरा मधेस आन्दोलन के दौरान वीरगंज के विभिन्न स्थानों में राज्य द्वारा हात्या किए गये वीर शहिदों के सम्मान में सम्ताह व्यापी कार्यक्रम तय किया गया है ।

अध्यक्ष यादव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख है– मधेस आन्दोलन एवम् अधिकार प्राप्ति के लिए हुए आन्दोलन में पुलिस के गोली से सहादत प्राप्त करने वालें दिलीप चौरसीया, धर्मराज सिंह राजपुत, दिनानाथ साह, भोला साह कानु, सोहन साह कलबार, सत्रुघन पटेल, चन्दन पटेल, तथा आशिष राम लगायत के शहिदों के वलीदान को उच्च कदर करते हुए मोर्चा ने शहिद सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है ।

यह भी पढें   ‘संविधान संशोधन: असंतुष्ट समुदाय के सवाल’ विषय पर परिचर्चा संपन्न; देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय

सप्ताह व्यापी शहदि सम्मान कार्यक्रम के तहत आज भाद्र १५ गते साम को ६ः३० बजे वीरगंज स्थित घण्टाघर चोक में दीप प्रज्वलन, भाद्र १६ गते सुवह ७ बजे वीरगंज नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल में उपचाररत विमारों को फलफूल वितरण कर स्वास्थ्यलभ का कामना करना, १७ गते सुवह ७ बजे पर्सा के अलौमा स्थित समाधी स्थल में वृक्षा रोपन, १८ गते दोपहर ११ बजे वीरगंज के कुमु प्यालेस में बुद्धिजिवी, प्राध्यापक, नागरिक समाज तथा राजनीतिक दलों के बीच वृहत अन्तरक्रिया, १९ गते घण्टाघर चोक में सुवह ९ बजे से साम ६ बजे तक मधेस आन्दोलन का तस्वीर प्रदर्शन, २० गते वीरगंज के श्रीपुर स्थित ओम इन्टरनेश्नल एकेडमी में विद्यार्थियों के बीच निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन, एवम् २१ गते घण्टाघर चोक में मधेस आन्दोलन के सम्पूर्ण शहिद प्रति श्रद्धाञ्जली सभा का आयोजन करने का कार्यक्रम तय किया गया है ।

यह भी पढें   ‘संविधान संशोधन: असंतुष्ट समुदाय के सवाल’ विषय पर परिचर्चा संपन्न; देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय

बैठक में सदभावना पार्टी के जिला सचिव राजेश साह, नेपाल सदभावना पार्टी के महान्त्री शिव प्रसाद पटेल सहित के नेता तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थीं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com