Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक वाला लव, लव नहीं लोभ साबित हुआ

मालिनी मिश्र, काठमांडू, ३० अगस्त 
आजकल समाजिक संजाल के फेसबुक चलाने का फैशन बहुत पुराना हो गया है । नेपाल हो या भारत फेसबुक का नशा सभी के सर चढकर बोल रहा है । इस फेसबुक के माध्यम से कई लोग मिलते हैं , कईयों ने तो शादी भी इसी फेसबुक के माध्यम से ही की है । कुछ एक आबाद हुए तो बहुत लोग बर्बाद भी हुए हैं ।
यह सिर्फ शहरों की बात नहीं है गााँव गााँव में भी इसका चलन बेजोड है ।
crime
फेसबुक का अधा अधूरा ज्ञान खतरनाक है इसका एक उदाहरण है, नेपाल में झापा की रहने वाली एक युवती । फेसबुक के मार्फत प्यार का ढोंग करके सारे पैसों को हथियाने वाला एक बदमाश युवक इससे पहले भी ६ लडकियों की जिन्दगी बर्बाद कर चुका है । वास्तव में  जो पेशे से  ड्राइवर है,  इस बार इस लडकी को धोखा देने के लिए  कनाडा का पीआर धारक बनकर ढोंग रचाकर के शादी की है । यह व्यक्ति चितवन का है व पैसों के लालच में ऐसा काम करता है । पर क्या  गलती सिर्फ आदमी की ही है ?  क्या उस लडकियों को भी फेसबुक के मार्फत इस तरह का विश्वास करने से पहले सोचना नहीं चाहिए?
हम साधारण कपडा खरीदते समय कितनी जांच परख करते हैं पर फेसबुक पर शादी के लिए न अच्छे से जानते हैं न पहचानते हैं और बात सीधे शादी तक आ जाती है । फिलहाल अपराधी व्यक्ति अभी जेल में है । प्रहरी के अनुसार, इस आदमी पर धोखे से शादी करके बलात्कार का केर दर्ज कर दिया गया है और जेल में डाल दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *