Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिश्केक में स्थित चीनी दूतावास के नज़दीक हुआ धमाका

 
काठमांडू, ३० अगस्त ।
अधिकारियों का कहना है कि एक कार दूतावास के गेट से टकराई और राजदूत के आवास के सामने धमाका हो गया।
इसमें हताहत हुए लोगों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, पर सूचनानुसार एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर मिली है ।
image(1)
इसकी सूचना सोशल मीडिया में आ चुकी है व सोशल मीडिया में आ रही तस्वीरों में इमारत से धुआं निकलता दिख रहा है। स्थानीय प्रेस एजेंसी ने राजदूत के सुरक्षा प्रमुख के हवाले से कहा है कि कोई स्टाफ़र घायल नहीं हुआ है।
किर्गिस्तान की पुलिस के मुताबिक़ धमाके में कार के चालक की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायल हुए लोगों में से दो किर्गिस्तान के नागरिक हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *