Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी की वजह से हमारी जान बच सकी

जामनगर (गुजरात).पीएम मोदी की समय रहते ताकीद से भोपाल दूरदर्शन टीम के कैमरामैन समेत 22 लोग बहने से बच गए। वाकया मंगलवार को सौराष्ट्र की ‘सौनी’ योजना के इनॉगरेशन के दौरान हुआ। उनकी अलर्टनेस से एक कैमरामैन और उनकी टीम की जान बच गई। मंगलवार को कैमरामैन अपनी टीम के साथ जिस जगह खड़े होकर लाइव कवरेज कर रहा था, वहां डैम से छोड़ा गया पानी तेजी से पहुंचा। पीएम ने खतरा भांपकर फौरन उस कैमरामैन को हटने का इशारा किया। वहां मौजूद पुलिस भी पीएम के इशारे को देखकर एक्शन में आई और कैमरामैन को निकाल लिया। हालांकि, उसका वीडियो कैमरा तेज बहाव में बह गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
 कैमरामैन संतोष शेजकर ने एक न्यूज चैनल से कहा, ”हम सभी कवरेज में लगे थे। खतरा देखकर पीएम ने हमें हटने का इशारा किया। इस वजह से हमारी जान बच सकी।”guj01_1472561099
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर नितिन पटेल ने कहा, ”वाटर प्रोजेक्ट का बटन दबाकर पीएम आज 3 डैम का वाटर फ्लो देख रहे थे।”
– “इसी दौरान उनकी नजर नीचे काम में लगे कुछ कैमरामैन और फोटोग्राफर्स पर गई। डैम का पानी तेजी से उनकी ओर पहुंच रहा था।”
– “सभी मीडियाकर्मियों का ध्यान लाइव कवरेज की ओर था, किसी को भी खतरे की भनक नहीं थी। पीएम ने ताली बजाकर इशारा किया।”
– ”अगर पीएम उन्हें अलर्ट नहीं करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।”
– कैमरामैन की टीम समेत ये सभी 22 लोग नीचे की तरफ खड़े होकर प्रोग्राम को देख रहे थे। उसी जगह तेजी से पानी का लेवल बढ़ रहा था।
– गुजरात इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट के कैमरामैन भरत फुलतरिया, भोपाल दूरदर्शन के कैमरामैन संतोष सेजकर और उनके अस्सिटेंट जाफर आलम शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *