वीरगंज में ई:रिक्शा और भारतीय टेम्पु ब्यवसायी बिच तनाव…..
धनजीव मिश्रा,वीरगंज १७ भाद्र | वीरगंज के बजारो मे तकरीबन एक साल से ई:रिक्शा निर्बाध रुप में चल रहा है । ई:रिक्शा को आने से आम लोग भी पूर्ण संतुष्ट दिख रहे है ।
सबसे बडी बात यह है कि ई:रिक्शा को आने से बजार मे बढते वायु प्रदुषण, ध्वनि प्रदूषण मे भी कमी हो चुकी है जो कि प्रत्यक्ष रुप से मानव स्वास्थ्य से जुडी है। लेकिन अभी तक ट्रफिक प्रहरी कार्यालय कानूनी रूप से ई:रिक्शा ब्यवसायी के लिए रुट परमिट का बन्दोबस्त नहीं किया है ।
नेपाल के सिमावर्ती शहर वीरगंज और भारत के रक्सौल तक छोटी सवारी आपसी समझदारी के तौर पर बर्षो से चलती आ रही है।
लेकिन अभी ई:रिक्शा रक्सौल तक नहीं जा रही है ई:रिक्शा केवल भारत नेपाल के मितेरी पुल तक ही जाती है ।
वीरगंज ई:रिक्शा संघ के सचिव जलेश्वर सराफ ने बताया है कि भारत के स्थानीय प्रशासन से समझौता न होने के कारण ई:रिक्शा रक्सौल तक नहीं जा रही है और टेम्पु ब्यवसायी बारम्बार ई:रिक्शा ब्यवसायी को परेसान कर रहे है ।
सराफ ने कहा कि आज सुबह मितेरी पुल के पास हमारी ई:रिक्शा खडी थी और रक्सौल के टेम्पु ब्यवसायी आकर ई:रिक्शा को उठाकर ले गए है। उसी लिए हमारे ई:रिक्शा ब्यवसायीओ ने भारतीय टेम्पु को पकडे हुए है। जिसके कारण तनाव उतपन्न हुई थी उनका कहना था हमारे ई:रिक्शा वापस कर दे हम टेम्पू वापस कर देंगे।
मौके पर ए.पि.देवकोटा के नेतृत्व में पहुची नेपाली पुलिस की टोली ने रक्सौल टेम्पु ब्यवसायी के अध्यक्ष सैदुलाह खान, वीरगंज टेम्पु ब्यवसायी के अध्यक्ष मुमताज मिया, ई:रिक्शा ब्यवसायी संघ के सचिव जलेश्वर सराफ को बैठाकर सहमति कराई है।
सचिव सराफ ने बताया कि वे लोग हमारे रिक्शा वापस करदीए है हम भी उनका टेम्पु वापस कर दीए है टेम्पु ब्यवसायी ने असवासन दिया है कि अब से ऐसी दिक्कत नहीं होगी ।

