Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दर खाने का कार्यक्रम देश भर हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया

 

काठमाण्डू, भाद्र १८

तीज के एक दिन पूर्व मनाया जाने वाल दर खाने की परम्परा को महिलाओं ने विशेष हर्षोउल्लास व मनोरंञ्जनात्क रुप में देश भर मनया है । देश भर दर खाने का रौनक देखते ही बनती है ।

teej.png-1

इसी अवसर पर राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी एवम् प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने नेपाली महिलाओं को दर एवम् तीज की शुभकामना दी है ।

आज तीज ब्रत करने वाली महिलाएँ तथा किशोरी दर खाने का कार्यक्रम में दिन भर व्यस्त रहीं । प्रत्येक वर्ष भाद्र शुक्ल द्वितिया के दिन दर खाने का प्रचलन रहा हैं । तृतिया के दिन निराहार रह कर भगवान शिव एवम् पार्वति का पूजा किया जाता है ।

यह भी पढें   नहीं रहीं तीजन बाई

धार्मिक रुप में पार्वति ने शिव वर पाने के लिए ये ब्रत की थीं ऐसा माना जाता है । एक प्रकार से अपना पति चुनने का अधिाकार स्वरुप इस ब्रत को माना गया है । वहीं अपने पति की दीर्घायू की कामना के साथ तीज ब्रत करने का प्रचलन रहा है ।

तीज के अगले दिन बहूबेटियों को बुला कर दर खिलाने का प्रचलन नेपाली समाज में व्याप्त है । इस दिन मिठे पकवान बना कर व्रत करेन वाली बहू बेटियों को खिलाया जाता है । कुछ ही समय के लिए सही नोकझोक भरी माहौल से बाहर नीकल स्वच्छन्द ढंग से दिदी बहने, भाभी, ननद एक आपस में मनोरंजन करें, सुखदुख बाँटे तथा मिठा मिठा खाएँ इसी उद्दृेश्य के साथ मायका बुलाकर दर खिलाने का प्रचलन चलता आ रहा है । बहरहाल अब मात्र दर खाने का चलन मायका तक ही सिमित नहीं है वरण साथीसंगी, आफिस, कार्यालय, लगायत सामाजिक तौर पर भी दर खिलाने तथा नाचगान किया जाता है ।

यह भी पढें   समाज और राष्ट्र से उपर कोई नहीं हो सकता है – नारायणमान बिजुक्छेँं

बहरहाल दर खाने के नाम पे विकृतियाँ बढ गई है माननेबालों की कमी नहीं है । लेकिन दर मात्र परम्परा तक सिमित न होंकर एक मनोरंजनात्मक कार्यक्रम एवम् उत्सव के रुप में महिलाएँ महिनो पहले से मनाने लगते हैं । दर का के्रज नेपाली महिलाओं में अधिक देखने को मिलति है ।

आज दर खाने के बाद कल अर्थात तृतिया को महिलाएँ तीज ब्रत करने का प्रचलन है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *