Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेशावर और मरदान में ब्लास्ट की जिम्मेदारी जमातुल अहरार आतंकी संगठन ने ली है।18 लोगों की मौत, 57 से ज्यादा जख्मी

 
पेशावर.
attack_1472808307पाकिस्तान के दो शहर पेशावर और मरदान में शुक्रवार को आतंकी हमले हुए। इनमें 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि 57 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। सबसे पहले पेशावर में सुबह करीब 6 बजे हमला हुआ। यहांं 4 सुसाइड बॉम्बर्स ने वारसाक की क्रिश्चियन कॉलोनी को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया। एक शख्स के मारे जाने की खबर है, जबकि 5 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं, मरदान शहर में हुए 2 बम धमाकों में 13 लोगों की मौत हो गई और 52 जख्मी हो गए। दोनोंं हमलों की जिम्मेदारी आतंंकी संगठन जमातुल अहरार ने ली है।- पेशावर में अलर्टनेस की वजह से बड़ा हमला टल गया। चार सुसाइड बॉम्बर्स को मार गिराया गया।
– पाकिस्तान के डायरेक्टर इंटर-सर्विसेस पब्लिक रिलेशन, आसिम बाजवा ने ट्वीट कर बताया- “सभी सुसाइड बॉम्बर्स मारे गए हैं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह फायरिंग क्रिश्चियन कॉलोनी में हुई। हमला करने वाले सभी सुसाइड बॉम्बर्स थे।”
– यह कॉलोनी पेशावर के पास (करीब 20 किमी दूर) वारसाक गांव में है और पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर के नजदीक है। यहां आर्मी का बेस भी है।
– बता दें कि जमातुल अहरार आतंंकी संगठन तहरीक-ए- तालिबान से अलग होकर बना है।
– एक न्यूज एजेंसी ने सिक्युरिटी अफसरों के हवाले से लिखा- “हमलावर वारसाक इलाके में मौजूद आर्मी के संस्थानों को निशाना बनाना चाहते थे। लेकिन वहां, सिक्युरिटी टाइट होने की वजह से ये लोग रिहायशी इलाके में घुस गए।”
– बता दें कि वारसाक के नजदीक आर्मी के एफसी ट्रेनिंग सेंटर, कैडेट कॉलेज और आर्मी पब्लिक स्कूल हैं।
– न्यूजपेपर डॉन ने सिक्युरिटी एजेंसी के हवाले से लिखा, आतंकियों को सबसे पहले एक वॉचमैन ने देखा। उसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।
दो आतंकियों ने खुद को उड़ाया
– पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, हमलावर हाथों में गन लिए हुए थे और सुसाइड जैकेट पहने थे।
– क्रिश्चियन कॉलोनी के गेट पर तैनात प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड और पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तभी इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
– इस बीच, दो आतंकियों ने खुद को उड़ा लिया। वहीं, दो को सिक्युरिटी फोर्सेस ने मार गिराया।
– पाक के एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पुलिस के हवाले से लिखा कि इस हमले में एक क्रिश्चियन की मौत हो गई है। दो प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड खुद अली और नजीम जख्मी हुए हैं। वहीं, एक पुलिस कॉन्स्टेबल सज्जाद बुरी तरह जख्मी हो गया है।
– वहीं, एक आइविटनेस के हवाले से बताया गया है कि गोलीबारी के बीच धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं।
– बता दें कि पेशावर में सबसे बड़ा आतंकी हमला दिसंबर 2014 में हुआ था, जब तालिबान आतंकवादियों ने एक आर्मी स्कूल में हमला कर 150 बच्चों को मार दिया था।
मरदान में कोर्ट के बाहर हुए धमके
– उधर, खैबर पख्तूनख्वा प्रोविंस के मरदान शहर में 2 बम धमाके हुए। बताया जा रहा है कि ये धमाके डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर हुए।
– पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इनमें 12 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 57 लोग जख्मी हुए हैं।
– शहर के चीफ रेसक्यू ऑफिसर हारिस हबीब ने बताया कि घायल होने वालों में वकील, पुलिस पर्सनल और सिविलियंस शामिल हैं।
साभार, दैनिक भास्कर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *