Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महंथ ठाकुर की बेटी पर जानलेवा हमला

 

काठमांडू, 10 सैप्टेम्बर ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तमलोपा प्रमुख महंथ ठाकुर जी की बेटी के ऊपर उनके घर पर ही जानलेवा हमला हुआ है । यह घटना शुक्रवार साम को हुई ।

mahanth thakur

सूत्र के अनुसार उनकी आँखों में मिर्च डाल कर और ठाकुर का ब्रीफकेश लेकर हमलावर फरार हो गया है ।उनकी बेटी ने जब हमलावर को रोकने की कोशिश की तो उसके ऊपर खुकुरी से प्रहार किया गया जिसमें उनके हाथ और माथे पर चोट लगी और काफी रक्तश्राव हुआ है ।उन्हें तत्काल ग्रन्डी हॉस्पिटल ले जाया गया ।जहाँ वो उपचाररत हैं ।जानकारी के अनुसार फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं ।खबर मिलते ही आई जी पी और गृहमंत्री बिमलेंद्र निधि हॉस्पिटल पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया ।
कहा जा रहा है कि हमलावर चोर था ।पूरी खबर आनी बाकी है कि यह हमला चोरी की नीयत से किया गया या किसी सोची समझी साजिश की तहत ।

यह भी पढें   बाढ पीडि़तों की सहायता के लिए सोना चाँदी व्यवसायी ने 3 लाख 51 हजार रकम किये सहयोग

स्थिति अभी नियंत्रण में है रात को महंत ठाकुर, सुरेंद्र झा और उमाकांत झा अपने अपने घर लौट आये थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com