Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बच्ची सहित इनार में कूदने से बच्ची का मृत्यु

 

सिरहा, भाद्र ३१ ।
घरायसी विवाद के कारण छोटी बच्ची सहित इनार में कूदने से बच्ची का मृत्यू हो गई है, वहीं महिला का उद्धार किया गया है ।
घरेलु विवाद के कारण धनगढीमाइ नगरपालिका १२ विष्णुपुर की २८ वर्षिया हिरा खनाल अपनी एक वर्षिया बेटी दिलिसा को लेकर घर के नजदिक रहे इनार में कूदने से बालिका की मौत हो गई ।
जिला प्रहरी कार्यालय सिरहा के प्रमुख एसपी श्याम ज्ञवाली ने वताया माँ का उद्धार कर लिया गया है । बालिका का शव पोष्टमार्टम के लिए लाहान स्थित रामकुमार सारडा उमाप्रसाद मुरारका स्मारक अस्पताल में भेज दिया गया है । माँ हिरा का भी उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
घरेलु विवाद का कारण अभी खुलना बाकी है । हिरा के पति धु्रव बैदेशिक रोजगारी के लिए दुवई में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *