इन्जिनियर्स एसोसिएसन कार्यकारिणी का निर्वाचन जारी
काठमांडू, भाद्र ३१ ।
नेपाल इन्जिनियर्स एसोसिएसन का ३१वां कार्यकारिणी समिति एवम् नेपाल इन्जिनियरिङ परिषद के सदस्य के नव नेतृत्व के लिए आज निर्वाचन हो रहा है ।
नइ नेतृत्व के लिए काठमांडू, सहित जनकपुर, विराटनगर, हेटौडा, भरतपुर, पोखरा, बुटवल, नेपालगन्ज तथा धनगढी में एक ही दिन निर्वाचन हो रहा है ।
नेपाल पज्ञा प्रतिष्ठान में जारी परिषद के निर्वाचन में अध्यक्ष के लिए प्रगतिशिल तथा पेसागत इन्जिनियर्स समूह से डा. सुमित्रा अमात्य, लोकतान्त्रीक इन्जिनियर्स समूह के हरेराम श्रेष्ठ तथा नेपाल राष्ट्रीय इन्जिनियर्स समूह से डा. जगतकुमार श्रेष्ठ एवम् अन्य समूह से लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा ता रवीन्द्र फुर्जु चुनावी मैदान में हैं ।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, उपमहासचिव, कोषाध्यक्ष एवम् १० सदस्य तथा परिषद में पाँच लोग सहित कुल २० लोगों के बीच निर्वाचन हो रहा है । निर्वाचन कार्यकारिणी समिति में ७५ तथा परिषद सदस्य के लिए २२ लोगों ने उमेदवारी दिया है ।
निर्वाचन सम्पन्न होने के बाद आज ही मतगणना आज ही होगा ।

