Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

अनेसास विशिष्ठ स्रष्टा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

 

काठमान्डौ, आश्विन ३ गते14398105_931018323691763_1524464618_n

अन्तर्राष्ट्रीय नेपाली साहित्य समाज ने आज आश्विन ३ गते नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के सभागार में अनेसास विशिष्ठ स्रष्टा सम्मान समर्पण तथा कृतियों का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्प अतिथि नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के कुलपति गंगाप्रसाद उप्रेती ने डा. उषा ठाकुर, उषा शेरचन, कुन्ता शर्मा, तोया गुरुंग, पद्मावती सिंह, भद्र कुमारी घले और भगीरथी श्रेष्ठ को अनेसास सवसशष्ट सम्मान और अनेसास डायसपोरा सम्मान से प्रभा आचार्य को सम्मानित किया ।
इस समारोह में अनेसास रजत जयन्ती स्मारिका, अनेसास प्रथम अन्तर्राष्ट्रय नेपाली महिला साहित्य सम्मेलन स्मारिका, शारदा सुवेदी की कविता संग्रह भोको पेट तथा अनेसास केन्द्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम लेकाली की कविता संग्रह वहिष्करण का विमोचन किया गया ।14384058_931019087025020_770633627_n
अनेसास उपाध्यक्ष राधेश्याम लेकाली की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में कुलपति गंगाप्रसाद उप्रेती, डा. सुरेन्द्र केसी, साहित्यकार माया ठकुरी, डा. खगेन्द्रप्रसाद लुईटेल, डा. उषा ठाकुर, लीला लुइटेल, राधेश्याम लेकाली, सन्धया पहाडी, गीता कार्की, बाबा बस्नेत, शारदा सुवेदी ने अपने अपने मंतव्य रखे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *