Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपत्यका के दो स्कुलों के आगे बम विष्फोट सहित अन्य स्कुलों मे भी बम मिला, आतंक का माहौल

 

काठमांडू, आश्विन ४ ।
काठमांडू के ९ एवंम ललितपुर के १ स्कुल के आगे आज मंगलबार सबेरे बम मिला है । ललितपर के रेडियन्ट रिडर्स स्कूल गेट के सामने कुकर बम मिला है । उक्त बम को नेपाली सेना की एक टोली ने निस्कृय किया है । बम आतंक के बाद विद्यार्थी एवम् अभिभावकों में त्रास का माहौल है ।

school1
इसी प्रकार काठमांडू के डल्लु में अवस्थित कञ्चनजंगाा स्कुल के आगे भी बम मिला है । इसी प्रकार जोरपाटी स्थित मनकामना उच्च मवि, आकाश द्विप, बालसंसार, बुद्धप्रकाश, राई स्कुल, माउन्ट यूराल, एम्बास्डर, इस्टपोल लगायत के स्कुलों के आगे से बम प्राप्त किया गया है ।
आकाशद्विप एवम् मनकामना उमावि में बम बिष्फोट हूआ था बाकी अन्य जगहों के बम को सेना ने निस्कृय किया । बम मिले सभी स्कुलों का पाठनपाठन आज बन्द कर दिया गया है ।
हिसान, प्याब्सन तथा एनप्याब्सन के प्रतिनिधिायें ने उपत्यका के १० विद्यालय का निरिक्षण किया है ।
यद्यपि मंगलबार मब विष्फोट कियागया तथा बम रखें स्थानो से अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतन्त्र विद्यार्थी केन्द्र एवम् योङ कम्युनिष्ट फोर्स नेपाल के केन्द्रीय समिति का पर्चा मिला है ।

यह भी पढें   नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 620 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप, विद्युत संरचना को भारी नुकसान

school
नेपाल पुलिस ने बम आतंक में संलग्न दो व्यक्ति को गिरफतार किया गया है तथा अन्य की खोजी जारी है बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com