कपिल शर्मा शो छोड़ेंगे नवजोत सिद्धू
क्रिकेटर से पाॅलिटिशियन बने नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही कपिल शर्मा शो छोड़ने जा रहे हैं। सिद्धू अगले साल होने वाले पंजाब असेंबली इलेक्शन पर फोकस करना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह के साथ आवाज-ए-पंजाब फोरम बनाया है। यह फोरम इलेक्शन में उतरेगा। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कन्फर्म किया है कि यह पूर्व क्रिकेटर शो छोड़ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजोत कौर ने कहा है कि उनके पति फिलहाल पंजाब इलेक्शंस पर फोकस करना चाहते हैं। उन्होंने 30 सितंबर तक के सभी एपिसोड शूट कर लिए हैं। इसके बाद वो शो को अलविदा कह देंगे।

