मधेसी मोर्चा एवम् सरकार के बीच आज बार्ता
काठमांडू, आश्विन ११ ।
आन्दोलनरत संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा एवम् सरकार के बीच आज बार्ता होने जा रही है ।

मोर्चा के नेता तथा प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल के बीच मंगलबार प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में वार्ता होने की बात मोर्चा ने जानकारी दी ।
मोर्चा ने बताया दाहाल प्रधानमन्त्री बने ६० दिन बीत जाने के बाद भी हमारे साथ किया गया तीन बुँदे सहमति कार्यान्वयन के तरफ सरकार अग्रसर नही दिखरही कहते हुए सरकार के साथ इसी विषय को लेकर बार्ता किया जाएगा ।
मोर्चा ने आरोप लगाया सरकार संविधान संशोधन से ज्यादा हल्ला मात्र करने में लगी है ।

